वाराणसी
महाकवि जयशंकर प्रसाद जयंती पर सरकार से सम्मान की मांग
सेवा के माध्यम से राष्ट्र और राज्य सरकार से महाकवि को सम्मान की मांग
वाराणसी। मध्यदेशीय वैश्य महा सभा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री राजेश कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जैसा कि हम सभी जानते है कि हमारे भारत के महाकवि जयशंकर प्रसाद अभी तक राष्ट्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का सम्मान नही मिला है।
इस परिस्थिति में हम सभी का यह दायित्व बनता है कि भारत, नेपाल और बंग्लादेश में पूरे मजबूती से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में समाज एवं संगठन के बैनर मध्यदेशीय वैश्य महा सभा तले समाजिक कार्यो को करते हुए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुचाना है।
जनपद स्तर पर निम्न सेवा कार्यों में से कोई एक सेवा कार्य मध्यदेशीय वैश्य महा सभा सन्गठन के सदस्य भारत, नेपाल और बंग्लादेश में करेंगे।
महाकवि जयशंकर प्रसाद के जयंती सेवा माह में –
फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर, असहाय को गर्म कपड़े का वितरण, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्कूल स्तर पर निबंध प्रतियोगिता, खेल कूद प्रतियोगिता, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता, स्वच्छता सफाई अभियान। कार्य करने वाले प्रदेश के तीनों विंग को आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सम्मानित किया जाएगा।
