Connect with us

गाजीपुर

मरदह ब्लॉक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा ‘योग ही जीवन है’ का मंत्र

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के मरदह ब्लॉक में योग के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक के पचोतर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित योग शिविर ने भव्य रूप धारण कर लिया, जहां खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, एडीओ पंचायत प्रभाकर पांडेय, विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन खुशवाहा, सहायक अध्यापक दुर्गा प्रसाद सिंह और राजीव सिंह सहित लगभग सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, सफाईकर्मी और ब्लॉक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति दिनभर यानी 23 घंटे 30 मिनट दूसरों के लिए कार्य करता है, पर यदि वह मात्र 30 मिनट अपने लिए योग और ध्यान के माध्यम से निकाले तो उसका जीवन न केवल स्वस्थ बल्कि सुखमय भी हो सकता है।

Advertisement

इसी क्रम में पीएम श्री विद्यालय मरदह के प्रांगण में भी प्रधानाध्यापिका सत्यवती देवी के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन हुआ। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राजेश भारती, माया सिंह, रविंद्र मौर्य, दुर्गेश गुप्ता और उपेंद्र सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्रों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ योग किया और योग दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया।

योग दिवस के इस अभियान में ब्लॉक के अन्य विद्यालय भी पीछे नहीं रहे। पीएम श्री विद्यालय सिंगेरा, प्राथमिक विद्यालय सोढरा, प्राथमिक विद्यालय कर्मदासपुर, प्राथमिक विद्यालय वैदवलिया, प्राथमिक विद्यालय महाहर समेत ब्लॉक के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इन आयोजनों से न सिर्फ छात्रों में जागरूकता बढ़ी, बल्कि स्थानीय जनमानस में भी योग के प्रति एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page