Connect with us

वाराणसी

ममता बनर्जी आज काशी में कल अखिलेश यादव के साथ करेंगी सभा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बनारस सहित 54 सीटों पर 7 मार्च को सातवें चरण में वोटिंग होगी। सपा के वाराणसी जिला प्रमुख संजय मिश्रा ने बताया, ”पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री 2 मार्च (बुधवार) की शाम वाराणसी पहुंचेंगी। अगले दिन वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव केस साथ रिंग रोड के समीप ऐढे गांव में जनसभा को संबोधित करेंगी।” मिश्रा ने बताया कि इस रैली में सपा गठबंधन के साथी राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर और अपना दल की कृष्णा पटेल की भी मंच पर मौजूदगी होगी।

इस चुनाव में ऐसा पहली बार होगा जब सपा गठबंधन के सभी साथी एक ही रैली में एकसाथ मंच पर मौजूद होंगे। माना जा रहा है कि इस चुनाव में यह विपक्ष की सबसे बड़ी रैली होगी और छठे चरण की वोटिंग के बीच शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया जाएगा। इससे पहले 8 फरवरी को ममता बनर्जी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। तब ममता बनर्जी ने बीजेपी को हराने और सपा गठबंधन को जितवाने की अपील की थी।

Loading...

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश चुनाव में ऐसे समय पर शिरकत की है जब टीएमसी का कांग्रेस के साथ तनाव बढ़ रहा है और 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर वह भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटी हैं। सपा पदाधिकारियों ने बताया कि 3 मार्च को ममता बनर्जी एक रोड शो भी करेंगी। वाराणसी आने के बाद वह शाम को दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी और फिर काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचेंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page