Connect with us

सोनभद्र

‘मन की बात’: पीएम मोदी ने आतंकवाद पर लिया सख्त संकल्प, ओबरा में राज्य मंत्री ने सुनी

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड़ ने रविवार को ओबरा मंडल के बाड़ी स्थित बूथ संख्या 167 और अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 121वें संस्करण को कार्यकर्ताओं संग सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प स्पष्ट शब्दों में देश के सामने रखा है। गर्व की बात है कि पूरा देश एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा है।

प्रधानमंत्री के शब्दों में गहरा प्रभाव है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।’मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हमला आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है।

Loading...

कश्मीर में शांति लौट रही थी और लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, लेकिन देश के दुश्मनों को यह शांति और समृद्धि रास नहीं आई। प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा और हमले के दोषियों तथा साजिशकर्ताओं को कठोरतम जवाब दिया जाएगा।

कार्यक्रम में सेक्टर संयोजक टाटा चौधरी, बूथ अध्यक्ष प्रभाकर, मुकेश चौधरी, गुड्डू गोंड, पंकज मौर्य, नित्यानंद दुबे, चुर्क जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page