Connect with us

पूर्वांचल

मनोज सिंह जैसे भाई की ताकत से जीत सुनिश्चित : वीरेंद्र सिंह

Published

on

सपा कार्यकर्ताओं ने माधोपुर में एकजुट होकर दिखाई अपनी मजबूती

लोकसभा चुनाव में बूथ अध्यक्षों व संयोजक को दिया गया सफलता का मंत्र

चंदौली। पूर्व राष्ट्रीय सचिव और सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू की अगुवाई में बुधवार को माधोपुर गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, शिवकुमार सहित तमाम दिग्गज नेता शामिल रहे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का मंत्र दिया गया।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि, समाजवादी पार्टी विकास को अपना मूल एजेंडा मानती है। आज आप सभी की ताकत से लोकसभा चुनाव में इतिहास रचने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सभी को अपने अपने बूथों पर मजबूती से मतदान कराना होगा।

लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि, शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जिम्मेदारी देने का काम किया है। चुनाव के इस अभियान में मनोज सिंह डब्लू जैसा भाई मिलने पर मेरा सीना चौड़ा हो गया है। अब इस लडा़ई में भाई के सहयोग से जीत सुनिश्चित किया जायेगा।

Advertisement

पूर्व राष्ट्रीय सचिव और विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि, अब वह समय आ गया है सपा कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत दिखलाकर मजबूती से पार्टी प्रत्याशी को जीताने का काम करना होगा।

वहीं अंत में भाजपा से डा उमाशंकर श्रीवास्तव अवही, डा अशोक सिंह सिसौड़ा, दुर्गालाल,भानु बिंद व बसपा कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता हासिल किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, शिवकुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव,आतिफ खान,दयाराम यादव, जिपंस अंजनी सिंह, इंदल यादव,सुरेश यादव,जगमेंद्र यादव,अवधेश राय,अखिलेश सिंह,डा सुहेल, सरफराज खान, लालमुनि पाल,मंगल कवि,राजीव सिंह, हाजी बिस्मिल्लाह, संतोष उपाध्याय,सोनू सिंह,गौरव सिंह आदि रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page