Connect with us

मऊ

मनोज जायसवाल ने बताया भाजपा का विजन, स्थापना दिवस पर किया घर-घर संपर्क अभियान

Published

on

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने बाजीराव कटरा में कार्यकर्ताओं संग गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, जिसके तेरह करोड़ से अधिक सक्रिय सदस्य हैं। भाजपा ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीतियों के दम पर देश के कई राज्यों में सरकार बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

गोष्ठी के उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने घर-घर संपर्क अभियान चलाया और भाजपा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना, महिला सशक्तिकरण, और कानून व्यवस्था में सुधार जैसे फैसले भाजपा की राष्ट्रवादी सोच और मजबूत नेतृत्व का परिणाम हैं।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि आज देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है और यह केवल भाजपा की दूरदर्शी नीतियों की वजह से संभव हो पाया है।

इस मौके पर नगर मण्डल पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, नगर महामंत्री संतोष जायसवाल, सभासद सत्यनारायण जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa