मिर्ज़ापुर
मनोज जायसवाल ने नगर विधानसभा के चार मंडलों में श्रमदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने नगर विधानसभा के पूर्वी, पश्चिमी, गैपुरा और कोन मंडलों में श्रमदान कर कार्यक्रम मनाया। पूर्वी मंडल के पुरानी दशमी वार्ड में रामटेक मंदिर, पश्चिमी मंडल के गणेशगंज स्थित सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गैपुरा मंडल के गोपालपुर मड़गुड़ा लक्ष्मी माता मंदिर और कोन मंडल के चिल्ह ग्राम रामजानकी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।
मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों और किसानों के हित के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं, जिनमें स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जन धन योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शामिल हैं।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, पूर्व नगर मंत्री प्रीतम केसरवानी, सभासद हुकुम चंद मौर्या, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रपति सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण जायसवाल सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पीएम मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर तक अनेक आयोजन किए जाएंगे।