Connect with us

वायरल

मधुमेह और हृदय रोगियों के लिए ‘कोलेक्टकेयर’ बना वरदान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में टेलीमेडिसिन नेटवर्क “कोलेक्टकेयर” के डायबेटो-कार्डियो डिवीजन ने वाराणसी में अपनी सेवाओं की शुरुआत की। रविवार को छावनी स्थित एक होटल में आयोजित इस लॉन्च कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक आयुष अतुल मिश्रा और मुख्य व्यवसाय अधिकारी विनीत गुलाटी ने इस पहल की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि “कोलेक्टकेयर” का उद्देश्य डायबिटीज और हृदय रोग से जूझ रहे मरीजों को उच्च गुणवत्ता और किफायती इलाज उपलब्ध कराना है। इस पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित ब्रांडेड जेनरिक दवाओं की आपूर्ति के साथ-साथ अत्याधुनिक टेलीमेडिसिन तकनीक को अपनाया गया है। यह तकनीक विशेष रूप से देश के दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाएगी।

15 विशेष दवाओं का उत्पाद पोर्टफोलियो:
वर्तमान में “कोलेक्टकेयर” के पास 15 विशेष दवाओं का उत्पाद पोर्टफोलियो है, जिसे भविष्य में मरीजों की जरूरतों के अनुसार और विस्तारित किया जाएगा। कंपनी को इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है, जो इसकी गुणवत्ता और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण को प्रमाणित करती है। यह मान्यता “कोलेक्टकेयर” को भारत की पहली ऐसी फार्मा कंपनी बनाती है, जिसे यह प्रतिष्ठा मिली है।

Advertisement

वाराणसी में सेवाएं शुरू करना गर्व की बात:
लॉन्च कार्यक्रम में कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि वाराणसी जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले शहर में अपनी सेवाओं की शुरुआत करना गर्व की बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “कोलेक्टकेयर” का लक्ष्य देश के हर कोने में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं और दवाएं पहुंचाना है।

स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करेगा यह कदम:
यह पहल न केवल वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि मरीजों को उनके इलाज के लिए उन्नत और किफायती समाधान भी प्रदान करेगी।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान “कोलेक्टकेयर” के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें रणवीर चौधरी, सिद्धार्थ मिश्रा, मोहित शर्मा, जिम्मी और हेमंत मिश्रा उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page