Connect with us

मऊ

मधुबन में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मधुबन (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर बंधा से सिसवा जाने वाले मार्ग पर स्थित छोटी पुलिया के पास बैठा एक वांछित अभियुक्त पुलिस के हाथ लग गया। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शम्भूपाल, जो सिसवा करखन्ना का रहने वाला है, पुलिया के पास बैठा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर शम्भू पाल को गिरफ्तार कर लिया।

Loading...

पुलिस ने बताया कि शम्भू पाल मु०अ०सं० 310/2024 धारा 107/138(ए) बीएनएस में नामजद अभियुक्त था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को इसकी सूचना भी दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page