जौनपुर
मत्स्य पालन योजना के लिए आवेदन तिथि बढ़ी
जौनपुर (जयदेश)। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य शाहिद जमाल ने बताया कि जनपद के मत्स्य पालन/व्यवसाय में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में विभिन्न योजनाओं के लिए आनलॉइन आवेदन करने की तिथि 15 फरवरी 2025 तक खुली हुई थी। अब इस योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 फरवरी 2025 कर दिया गया है।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परियोजना से संबंधित सभी जानकारी, पात्रता और गाइडलाइंस विभागीय पोर्टल और वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में जनपदीय कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, द्वितीय तल, विकास भवन जौनपुर से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट www.fisheries.up.gov.in पर 28 फरवरी 2025 तक किए जा सकते हैं।
