पूर्वांचल
मतदान कर लौट रही महिला हुई घायल
Loading...
Loading...
चंदौली। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के भोजपुर गावं निवासी रीना यादव (28 वर्ष) पत्नी राजेश मतदान कर वापस अपने घर लौट रही थी। सड़क पार कर ही रही थी तभी पड़ाव की तरफ से तेज रफ़्तार से जा रहे मोटरसाइकिल सवार ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला गिरकर चोटिल हो गई। ।
Loading...

वहीं इस घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार तुरंत रफूचक्कर हो गया। मतदान कर वापस लौट रहे अन्य स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां महिला का प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Continue Reading
