Connect with us

वाराणसी

मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल तथा जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा खिड़किया घाट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया गया

Published

on

वाराणसी| जिलाधिकारी द्वारा खिड़किया घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही सम्पर्क मार्ग पर अवैध निर्माणों को चिन्हित करके सूची तैयार करने का निर्देश सम्बंधित तहसीलदार तथा लेखपाल को दिया गया।
राजघाट पुल के नीचे तथा आसपास अवैध रूप से झोपड़ी लगा कर रह रहे लोगों को नगर निगम द्वारा हटा दिये जाने के बाद दोबारा लगा लेने पर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते पर नाराजगी जताई।
पार्क तथा घाट के मार्ग को चिन्हित करते हुए ऊंची दीवार बना कर अलग करने का भी निर्देश परियोजना अधिकारी को दिया।
मण्डलायुक्त ने सीएनजी फिलिंग स्टेशन के पास बोट की मरम्मत के लिए वर्कशॉप का प्राविधान करने के लिए सीएनजी से सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि चार पांच दिनों के बाद पुनः निरीक्षण किया जायेगा इस दौरान उक्त निर्देशों की अनुपालन सुनिश्चित कर लिया जाय।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page