Connect with us

वायरल

मकान का छज्जा गिरने से महिला समेत दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

दो अन्य घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

सुल्तानपुर। शहर के विवेक नगर घसियारीमंडी में कल देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया यहां एक मकान का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। छज्जा गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे में मालती देवी उम्र लगभग 80 साल को जिला अस्पताल ले जाते ही मृत्यु हो गई। तो वहीं रामलखन वर्मा उम्र लगभग 37 साल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहाँ पर वहां इलाज के दौरान रामलखन वर्मा की भी मृत्यु हो गई।

इस हादसे में दो अन्य घायलों किशुन वर्मा उम्र लगभग 35 वर्ष का इलाज जिला मेडिकल कालेज (जिला चिकितसलय) में चल रहा है और दीपक वर्मा मिस्त्री उम्र लगभग 37 वर्ष का इलाज जिला मेडिकल कालेज (जिला चिकितसलय) में चल रहा है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page