Connect with us

मऊ

मऊ में 11 जून को रोजगार मेला, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार

Published

on

Loading...
Loading...

जिले के बेरोजगार युवाओं को उनके ही जनपद में नौकरी देने के लिए 11 जून 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा राजकीय आईटीआई सहादतपुरा, मऊ के परिसर में आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में विजन इंडिया-जीएमआर इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टेक्निशियन, हेल्पर सहित विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।

Loading...

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन), डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये से 18,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। कार्यस्थल मऊ जनपद में ही होगा।रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है, और चयन की प्रक्रिया भी पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page