Connect with us

मऊ

मऊ में राष्ट्रीय लोकदल ने मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ (जयदेश) ।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की 122वीं जयंती मऊ जनपद के दोहरीघाट पंप कैनाल पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई।

इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव देव प्रकाश राय ने कहा कि चौधरी साहब ने 1967 में उत्तर प्रदेश में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार की शुरुआत की और प्रदेश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेते हुए कई बार जेल यात्रा की।

Loading...

उनके कार्यकाल में जमींदारी उन्मूलन कानून, चकबंदी कानून, गुंडा एक्ट, नाबार्ड बैंक की स्थापना और मंडल आयोग का गठन जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल रहीं।जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी साहब का मानना था कि देश की खुशहाली खेतों और खलिहानों से होकर गुजरती है। 1959 में कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में नेहरू जी के फार्मिंग प्रस्ताव का उन्होंने मुखर विरोध किया।

उनके इस विरोध के कारण नेहरू जी ने प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर इसे वापस लिया जिससे देश के किसान और खेती को बचाने में मदद मिली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, जिनमें मोहम्मद जकरिया, भारतेंदु शाही, सर्वेश राय, शिव शक्ति सिंह, सुखारी पाल, गोपाल दुबे, रोहित सिंह, फैज़ अहमद, मनीष राय, अजय राय, प्रधान मकसूदन, राजेंद्र प्रसाद, दुर्गविजय, रोहन, विपुल कुमार, विवेक कुमार, रवि प्रकाश, मोनू कुमार, शैलेंद्र, रवि यादव, सुरेंद्र यादव और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page