Connect with us

मऊ

मऊ में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने आज ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की, जिसमें सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम, विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों और रोशनदानों की सुरक्षा सहित अन्य पहलू शामिल थे।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के बाहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्टवार तैनाती और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Loading...

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, कांग्रेस के जिला महामंत्री रामकरन यादव, समाजवादी पार्टी के रामधनी चौहान, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के वीरेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page