Connect with us

पूर्वांचल

मऊ की सुमेधा का बिहार पीसीएस (जे) में चयन

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र के कमलसागर गांव की सुमेधा चतुर्वेदी ने बिहार पीसीएस (जे) परीक्षा में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। सुमेधा के पिता अरुण कुमार चतुर्वेदी पूर्व में बिहार और झारखंड में जिला जज रह चुके हैं जिसकी वजह से सुमेधा की प्रारंभिक शिक्षा भी इन्हीं राज्यों में हुई।

इसके बाद उन्होंने रायपुर से पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स पूरा किया और बीएचयू से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की।

Loading...

वर्तमान में सुमेधा गया से पीएचडी कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने बिहार पीसीएस (जे) परीक्षा पास कर एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सुमेधा और उनके परिवार को इस शानदार सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page