Connect with us

मऊ

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व वादों, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न

Published

on

मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त श्री विवेक की अध्यक्षता में राजस्व वादों के निस्तारण, विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति पर चर्चा करते हुए मंडलायुक्त ने 5 साल से ऊपर के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए इस माह के अंत तक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, अधिकारियों से अदालतों में नियमित रूप से बैठने और वकीलों से समन्वय बनाकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने की बात कही।कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने माफियाओं के खिलाफ किए गए अभूतपूर्व कार्यों की सराहना की और सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराधों, दहेज हत्या और चोरी की घटनाओं में कमी आने की जानकारी दी।विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं के तहत होने वाले कार्यों का समय पर निरीक्षण किया जाए और ग्रामीण इलाकों में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa