Connect with us

वाराणसी

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें मंडल के चारों जिले वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर तथा जौनपुर के विकास तथा राजस्व कार्यों की समीक्षा की गयी जिसमें मंडलायुक्त द्वारा विभिन्न दिशानिर्देश दिये गये-

सर्वप्रथम समीक्षा बैठक में वृक्षारोपण अभियान की अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गयी जिसमें निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष रोपित पौधों उनकी जियो टैगिंग के साथ मंडल के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के मीडियन के मध्य पौधे लगाने तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विभिन्न अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों तथा आमजन के सहयोग से रोपित किये गये पेड़ों की फोटो उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। उन्होंने चारों जिले के प्रभागीय वन अधिकारियों, फॉरेस्ट रेंजर, नामित अधिकारी जिसमें एसडीएम, बीडीओ शामिल हैं को निर्देशित किया की कोई भी मीडियन तथा सड़क दोनों तरफ कोई जगहों खाली नहीं रहने पाये इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

जिलाधिकारी जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली तथा प्रभागीय वनाधिकारी वाराणसी द्वारा जनपद के वृक्षारोपण अभियान की पूरी जानकारी मंडलायुक्त के समक्ष रखी गयी।

मंडलायुक्त द्वारा चारों जनपद के डीएफओ को अगले तीन दिन में सड़कवार राजमार्गों के मध्य पिछले डेढ़ माह में रोपित पौधों तथा वृक्षों की पूरी जानकारी फोटो सहित उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि लक्षित आंकड़े सही नहीं पाये जाने पर लोकनिर्माण, वन विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के अधिकारियों को चिन्हित करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ विभागीय कार्रवाई को निर्देशित किया जायेगा।

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के दौरान विभाग द्वारा बताया गया कि वाराणसी जनपद के 75000 लक्ष्य के सापेक्ष अब तक कुल 7910 इंस्टालेशन किया जा चुका है। मंडलायुक्त ने सूर्य घर योजना को सभी जिलों को प्राथमिकता पर रखते हुए पंजीकरण करने को निर्देशित किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page