Connect with us

गाजीपुर

भैंस चोरी से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

गाजीपुर। जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र के बिरनो चकदाऊद गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो पशुपालकों की भैंस चोरी कर ली। भैंसों की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में चोरों के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

पीड़ित पशुपालक घुरहू राजभर और उपेंद्र राजभर ने बताया कि रोज की तरह दोनों की भैंस घर के सामने बंधी थीं। रात करीब 1 बजे अज्ञात चोर वाहन लेकर पहुंचे और घर से लगभग 100 मीटर दूर पुराने भट्ठे के पास खड़ी कर भैंसों को पिकअप में लादकर फरार हो गए।

रात में भैंस गायब देखकर पीड़ितों ने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। सुबह बिरनो थाना के नायब दरोगा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

घटना के बाद पीड़ितों ने बिरनो थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ भैंस चोरी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa