गाजीपुर
भैंस और पड़िया चोरी के मामले में पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर में चोरों ने बीती रात राकेश यादव के दरवाजे पर बंधी एक भैंस और एक पड़िया को चोरों ने लगभग आधी रात में चुरा ले गए। राकेश यादव के स्वजन के अनुसार फिरोजपुर से पीपा पुल गंगा घाट पर जाने वाले मार्ग के किनारे अपने दरवाजे के पास राकेश यादव की एक भैंस और एक पड़िया बंधी हुई थी। देर रात लगभग 1:00 बजे जब नींद टूटी तो देखा कि भैंस और पड़िया को चोर खोल ले गए हैं। आसपास के लोगों के साथ के स्वजन और उनके पट्टीदार भैंस पड़िया की खोज में रात को ही लग गए।
बाद में उन्हें पता चला कि कुछ ही देर पहले भैंस और पड़िया दोनों को नाव पर लादकर गंगा उस पार चौसा बक्सर बिहार की ओर ले जाया गया है। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस के डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने तरीके से खोजबीन तथा पूछताछ भी शुरू कर दी है। चोरी के संबंध में राकेश यादव ने पांच नाम जज और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि भैंस चोरी की तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है उम्मीद है कि बहुत जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
