वाराणसी
भेलूपुर पुलिस ने 12 घंटे में नाबालिग बालिका को किया बरामद
Loading...
Loading...
वाराणसी। थाना भेलूपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिशन शक्ति 5.0 के तहत मात्र 12 घंटे के भीतर गुमशुदा 16 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 25 सितम्बर को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका बिना घर बताए कहीं चली गयी थी। इस पर परिजनों की ओर से गुमशुदगी की तहरीर थाना भेलूपुर में दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने मिशन शक्ति टीम का गठन किया।
Loading...
टीम ने सर्विलांस, सोशल मीडिया और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से खोजबीन शुरू की और अथक प्रयास के बाद बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया। परिजनों ने बेटी को सकुशल पाकर राहत की सांस ली और भेलूपुर पुलिस के प्रति आभार जताया। साथ ही कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
Continue Reading
