वाराणसी
भेलूपुर और चितईपुर थाने का अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) ने किया निरीक्षण
Loading...
Loading...
वाराणसी। शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ एस चन्नप्पा ने थाना भेलूपुर व थाना चितईपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के रजिस्टरों, अभिलेखों का अवलोकन किया तथा रजिस्टरों को अध्यावधिक करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
Loading...


डॉ एस चन्नप्पा ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के निर्देशों को कड़ाई से पालन कराने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी किए जाने हेतु निर्देशित किया। जिससे चुनाव को शांति पूर्वक सकुशल संपन्न कराया जाए।
Continue Reading
