Connect with us

वाराणसी

भू-माफिया का चकरोड़ और राजबाहा पर कब्ज़ा, पीड़ित ने लगाई गुहार

Published

on

Loading...
Loading...

कम दाम में जमीन बेचने का दबाव, विरोध पर जान से मारने की धमकी

राजस्व कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप

वाराणसी। पिंडरा तहसील क्षेत्र के रामपुर बसनी गांव में भू-माफिया द्वारा सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छेदीलाल राजभर ने उप जिलाधिकारी पिंडरा को शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भू-माफिया ने आराजी नंबर 109 (रकबा 0.0810) राजबाहा और आराजी नंबर 118 (रकबा 0.0200) चकरोड़ को बाउंड्री बनाकर कब्ज़ा लिया है। इससे बच्चों के स्कूल जाने और बीमार मां के इलाज में दिक्कतें हो रही हैं।

छेदीलाल का कहना है कि आरोपी राकेश उपाध्याय और मोनू सिंह उन पर कम दाम में जमीन बेचने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर जान-माल की धमकियां दी जा रही हैं। आरोप यह भी है कि राजस्व कर्मचारियों ने मिलीभगत कर गलत रिपोर्ट तैयार की।

Advertisement

पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में गोरखपुर जाकर शिकायत दर्ज कराई, साथ ही समाधान दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर भी गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई न होने से आक्रोश है। छेदीलाल ने चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला तो अखिल भारतीय राजभर संगठन समिति धरना-प्रदर्शन करेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page