Connect with us

गाजीपुर

भूमि विवाद में युवती को बनाया बंधक, युवक लापता

Published

on

गाजीपुर। जनपद के भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जखनियां बाजार में रविवार को भूमि विवाद ने भयावह रूप ले लिया। संजय यादव पक्ष के कथित दबंगों ने दिनदहाड़े भोलानाथ गुप्ता के घर और दुकान में जबरन ताला जड़ दिया। घटना के समय घर में मौजूद 27 वर्षीय महिमा गुप्ता पांच घंटे तक बंधक बनी रहीं, जबकि उनका भाई शुभम गुप्ता संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने युवक को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

भोलानाथ गुप्ता और संजय यादव के बीच वर्षों से आठ धूर ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि संजय यादव ने छलपूर्वक और नशे की हालत में विवादित भूमि की रजिस्ट्री करवाई थी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे संजय यादव पक्ष के लोग घर पहुंचे और मुख्य प्रवेश द्वार व ऑनलाइन शटर वाली दुकान में ताले जड़ दिए।

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार बिना बल के मौके पर पहुंचे और करीब डेढ़ घंटे तक उच्चाधिकारियों से संपर्क करते रहे, लेकिन किसी वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी नहीं हो सकी। पीड़िता रीता गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी महिमा घर में ताले के भीतर पांच घंटे तक फंसी रही। इस दौरान मोहल्ले में भारी भीड़ जुट गई और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी जाहिर की।

Advertisement

शाम करीब चार बजे पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दबंगों से चाभी मंगवाकर ताला खुलवाया। कोतवाल धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ है और कार्रवाई की जा रही है। वहीं, शुभम गुप्ता के लापता होने को लेकर परिवार अब भी चिंतित है और युवक की बरामदगी की मांग कर रहा है।

घटना के बाद जखनियां बाजार में व्यापारियों के बीच आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय पर सक्रिय होता तो ऐसी घटना न होती। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन स्थानीय जनता के मन में सवाल गहराता जा रहा है – क्या कानून व्यवस्था अब भी दबंगों के सामने असहाय है?

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page