वाराणसी
भीषण ठंड में भारत विकास परिषद काशी की मानवीय पहल, बूढ़ापुर गांव में हुआ विशाल कंबल वितरण
काशी शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए भारत विकास परिषद “काशी” शाखा की ओर से 8 जनवरी 2026 को बूढ़ापुर गांव, मतलदेई (पंचकोसी मार्ग) स्थित प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय परिसर में विशाल कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अपराह्न तीन बजे से शुरू हुए इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में जरूरतमंद ग्रामीणों, वृद्धजनों एवं असहाय लोगों को ठंड से राहत के लिए कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिन्होंने “नर सेवा नारायण सेवा” की भावना को रेखांकित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने को परिषद का उद्देश्य बताया और काशी शाखा के सेवा कार्यों की सराहना की।
आयोजन के संयोजक हरीश वालिया के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें काशी शाखा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, सचिव राकेश ढोढी सहित परिषद के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया, वहीं स्थानीय लोगों ने परिषद के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार जताया। परिषद ने आगे भी ऐसे सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।
