Connect with us

बलिया

भीषण आग से छह झोपड़ियां जलकर खाक, बिजली का तार बना कारण

Published

on

Loading...
Loading...

चितबड़ागांव (बलिया)। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत वासुदेवा की हरिजन बस्ती में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस्ती के ऊपर से गुजर रहा हाई वोल्टेज बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। गिरते ही तार से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया और देखते ही देखते छह झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले आग राजेश राम की रिहायशी झोपड़ी में लगी, जो धीरे-धीरे आसपास की झोपड़ियों में फैल गई। अचानक लगी आग से लोग घबरा गए और बाल्टी में पानी, मिट्टी आदि से आग बुझाने की कोशिश करने लगे।

Loading...

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी सामान, अनाज व भूसा जलकर राख हो गया। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवारों की हालत बेहद चिंताजनक है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page