Connect with us

अपराध

भीम आर्मी से जुड़े युवक ने हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एडीजी जोन ने दिए कार्रवाई के आदेश

Published

on

Loading...
Loading...

बदायूं। भीम आर्मी से जुड़े एक युवक ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसके वजह से आक्रोशित करणी सेना के तमाम पदाधिकारी रविवार को पुलिस से मिले तथा आरोपित युवक पर कार्रवाई की मांग की। करणी सेना ने इस मामले को सोशल मीडिया एक्स पर वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट कर अवगत कराया है। जिस पर एडीजी जोन ने अधीनस्थों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Loading...

जिलाध्यक्ष सुमित कुमार देवा ने अवगत कराया कि, खुद को भीम आर्मी का नेता बताने वाला युवक आए दिन सवर्ण समाज समेत हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता है। उसने होली के त्योहार से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके अलावा वह धार्मिक गुरुओं को भी गालियां देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने मांग की कि आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page