Connect with us

राज्य-राजधानी

भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

धनबाद। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। सहायक उत्पाद आयुक्त रामलीला रवानी के निर्देश पर रविवार को दो स्थानों पर छापेमारी कर एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया और सैकड़ों लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई। बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया गया, जिससे शराब माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया।

500 किलो जावा महुआ किया नष्ट

रविवार सुबह तेतुलमारी थाना पुलिस के सहयोग से तिलाटांड़ गांव में अवैध महुआ शराब भट्ठियों पर छापेमारी की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध धंधे में संलिप्त लोग भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने वाली सभी भट्ठियों को नष्ट कर दिया। मौके से लगभग 500 किलो जावा महुआ और 300 लीटर तैयार अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने छह कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।

दीपक निषाद के घर से नकली विदेशी शराब बरामद

इसके अलावा वेस्ट मोदीडीह इलाके में पुलिस ने दीपक निषाद के घर पर छापा मारकर 17.57 लीटर नकली विदेशी शराब जब्त की। आरोपी दीपक निषाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर कुमार सत्येंद्र, एसआई अमित कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार, जॉय हेंब्रम, कुलदीप कुमार और तेतुलमारी थाना के दुर्गेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Advertisement

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद है, जिससे चुनावी माहौल में किसी भी तरह के असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page