Connect with us

वाराणसी

भारत विकास परिषद ने मनाया वर्ल्ड म्यूजिक डे, सुरों की बिखरी शाम

Published

on

वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी शाखा द्वारा आर. के. ग्रैंड होटल में वर्ल्ड म्यूजिक डे के अवसर पर एक संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें काशी प्रांत संयोजक ब्रह्मानंद पेशवानी और वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने पुराने और नए फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, मुकेश, महेन्द्र कपूर और गीता दत्त जैसे महान गायकों के गीतों पर श्रोता झूम उठे।

अनीता दुबे द्वारा प्रस्तुत गीत “बाबूजी धीरे चलना, प्यार में ज़रा संभलना” ने खूब तालियां बटोरी। वहीं, मृदु मेहरोत्रा और शालिनी जायसवाल के नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम का संचालन निशा त्रिपाठी और अनीता दुबे ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश अनिल जायसवाल द्वारा किया गया। आयोजन के संयोजक संदीप जायसवाल और चंद्र कुमार पंजाबी रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय गतिविधि संयोजिका रंजना केसरी और प्रदेश महिला सहभागिता सुमन अग्निहोत्री का स्वागत रीता जायसवाल ने किया।

Advertisement

कार्यक्रम में कैलाश नाथ, धीरज दीदी, आर्किटेक्ट राजेश केसरी, अजय सिंह, राजेश जायसवाल, अम्बरीष निगम, अजीत भागचंदानी, अनिल जायसवाल, अनिल मेहरोत्रा, माया, संजय, प्रियंका, शिल्पी, रेखा, मुस्कान, पूनम आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa