Connect with us

बड़ी खबरें

भारत-पाकिस्तान में तनाव चरम पर, यूपी में रेड अलर्ट; मेडिकल स्टाफ और पुलिस की छुट्टियां रद्द

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारत द्वारा पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद यूपी में रेड अलर्ट है। लखनऊ से मेरठ तक सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक के बाद केंद्र से मिले निर्देशों पर सभी बड़े मेडिकल संस्थानों को अलर्ट किया गया है। KGMU और SGPGI जैसे अस्पतालों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के आदेश मिले हैं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डे और शहर के प्रमुख क्षेत्रों में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गंगा घाट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक संदिग्ध लोगों से पूछताछ हुई और कई लोगों के नंबर नोट किये गये।

लखनऊ के मानक नगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना के बाद उत्सर्ग एक्सप्रेस (15084) को एक घंटे तक रोका गया। जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन जांच के बाद यह अफवाह निकली और ट्रेन को रवाना कर दिया गया। मेरठ में पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। नौचंदी मेले की शुरुआत को 20 मई तक स्थगित कर दिया गया है।

एयरफोर्स के सात एयरबेस, जिनमें लखनऊ का बख्शी का तालाब स्टेशन भी शामिल है, हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। इन ठिकानों पर लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और ड्रोन को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है। गाजियाबाद के हिंडन सिविल एयरपोर्ट से उड़ानें अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई हैं।

प्रयागराज, मेरठ और मुरादाबाद में मेडिकल स्टाफ और पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। लखनऊ और अयोध्या के रेलवे स्टेशनों पर रातभर मॉक ड्रिल और बैग चेकिंग की गई है। रेलवे कर्मचारियों को आपात स्थिति में बचाव के उपाय भी सिखाए गए हैं। इसके अलावा धर्मशाला में गुरुवार को खेला जा रहा आईपीएल मैच भी सुरक्षा कारणों की वजह से रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page