खेल
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीता खिताब, प्रधानमंत्री ने दी बधाई
नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का गौरव हासिल किया। शानदार प्रदर्शन के बाद देशभर में खुशी का माहौल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से भारतीय टीम की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस जीत ने हर भारतीय के दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। अपने संदेश के अंत में उन्होंने टीम को शाबाशी देते हुए लिखा, “शाबाश, टीम इंडिया!”

अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया और एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
