वाराणसी
भाभी ने देवरों पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। जिले के लोहता क्षेत्र के सभईपुर सुरही गांव में घरेलू विवाद के चलते भाभी ने अपने दो देवरों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता सविता पांडेय ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि देवर सिद्धार्थ और हरिकृष्ण प्रसाद ने उनके और उनके पति शिवप्रकाश पांडेय के साथ मारपीट की।
Loading...
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना आपसी पारिवारिक विवाद का परिणाम हो सकती है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सच्चाई का खुलासा होगा।
Continue Reading
