Connect with us

अपराध

भाभी के प्यार में ताऊ को उतारा मौत के घाट

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। पचरुखी गांव में दीपावली की रात एक भतीजे ने अपने ताऊ की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ताऊ उसकी बहू के साथ उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रहे थे इसलिए उसने यह कदम उठाया।गांव के निवासी 45 वर्षीय रामजीत पटेल रामपुर परियत मार्ग पर गाड़ी धुलाई का काम करते थे और वहीं बने एक मड़हे में सोते थे।

दीपावली की रात किसी ने संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी कनपटी पर गोली मार दी। घटना के समय रामजीत की पत्नी चंद्रावती मड़हे में सोई थी। शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे वह नित्य क्रिया के लिए थोड़ी दूर अपने पुश्तैनी घर गईं।

वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके पति के सिर से खून बह रहा था जिससे वह घबराकर परिजनों को सूचना देने घर भागीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने रामजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दियाएएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह समेत अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह के अनुसार, मृतक के बेटे दिनेश पटेल की शिकायत पर विनोद पटेल उर्फ टिल्लू और विपिन पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। विनोद को फजूलहा प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि ताऊ द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था और उसके बड़े पिता ने प्रेम संबंध में बाधा उत्पन्न की इसलिए उसने यह कदम उठाया। इस दौरान उसके साथ उसका मौसी का लड़का विपिन भी था। पुलिस ने आरोपी से रिवॉल्वर, एक कारतूस, मोबाइल, काले रंग का मास्क और एक बैग बरामद किया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page