गाजीपुर
भाजपा हमेशा देशहित, सामाजिक, राष्ट्रहित के लिए काम करती है : बृजेंद्र राय
गाजीपुर। भाजपा जखनियां मंडल प्रथम की सेवा पखवाड़ा अभियान कार्यशाला शनिवार को सनशाइन स्कूल पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के महर्षि श्रद्धेय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि पर किया गया। भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जन्म जयंती तक चलेगा जिसकी रूपरेखा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने रखा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती तक कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली ही पार्टी की पहचान है। भाजपा हमेशा देशहित, सामाजिक, राष्ट्रहित के लिए काम करती है। पार्टी सत्ता में हो या न हो कार्यकर्ताओ के लिए हमेशा देश हित सर्वोपरि रहता है। जो अन्य पार्टियों से भाजपा के कार्यकर्त्ता को अलग बनाती हैं।
उन्होंने कार्यक्रम के रूपरेखा को बताते हुए कहा कि रक्तदान शिविर, स्वच्छता कार्यक्रम, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल जयंती, वोकल फॉर लोकल, दिव्यांग व विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, गांधी जयंती को ससम्मान मनाएं और पार्टी द्वारा बताए गए कार्यों को पूर्ण रूप से पूरा करें।

कार्यशाला को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, अवधेश यती ने भी संबोधित किया। कार्यशाला के अंत में अपने कार्यकर्त्ता सियाराम उपाध्याय के दुःखद घटना मौत के लिये उनकी आत्मा की शान्ति के लिये 2 मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दशरथ चौहान, शिवाकांत सिंह, मंडल महामंत्री पंकज सिंहा, उपाध्यक्ष नंदलाल प्रजापति, मंत्री नलनीश सिंह, नारद गोड़, अभिषेक सिंह, शंभू नाथ त्रिपाठी, रामाश्रय पांडेय, गप्पू सिंह, पारस पांडेय, ओम प्रकाश दुबे, रामरतन कुशवाहा, चंद्रकांत सिंह सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री पीयूष सिंह ने किया।
