Connect with us

चन्दौली

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बने अभिषेक

Published

on

क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा के अनुमोदन पर जिले की मंडल टीम गठित

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के अनुमोदन और भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह की संस्तुति पर जिले की मंडल टीम की घोषणा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज ने की।

इसमें मंडल उपाध्यक्ष के रूप में अभिषेक जायसवाल, शशिप्रकाश गांधी, अशोक गिरी, पंकज ओझा, रेनू तिवारी एवं गोपाल सिंह को मनोनीत किया गया।

वहीं महामंत्री पद की जिम्मेदारी शिवकुमार सिंह मौर्य, अखिलेश तिवारी, सामू भारद्वाज, संजय पासवान, सुगना राजभर, दिनेश गुप्ता, आदर्श सिंह और किरन चौहान को सौंपी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में जयप्रकाश पासवान को नियुक्त किया गया।

Advertisement

मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अरविंद कुमार सिंह को और सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व अमन कुमार सिंह को सौंपा गया। वहीं, आईटी संयोजक के रूप में दीपक सिंह को नामित किया गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बधाई दी और भरोसा जताया कि नवगठित मंडल टीम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करेगी।

मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज ने आश्वस्त किया कि मंडल टीम भाजपा को बुलंदियों तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने में पूर्ण सहयोग करेगी। भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना मंडल टीम की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया जाएगा।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa