मिर्ज़ापुर
“भाजपा ने आठ वर्षों में लिखी उत्तर प्रदेश में विकास की नई गाथा” : मनोज जायसवाल

मिर्जापुर। सेवा, सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित योगी सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय विशेष घर-घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने महंत शिवाला शक्ति केंद्र के रूखड़ वार्ड में विभिन्न बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने आमजन को मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया।
भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कहा कि बीते आठ वर्षों में भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी है। कानून व्यवस्था में सुधार, शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव और समाज के हर तबके को योजनाओं का लाभ देने की दिशा में सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पहली बार महिलाओं को नौकरी में 20 प्रतिशत तक आरक्षण मिला है, जिससे वे अधिक सशक्त हुई हैं। इसके अलावा, युवाओं को रोजगार पाने के लिए किसी भी प्रकार की रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं पड़ी, जो पारदर्शिता की मिसाल है।

इस जनसंपर्क अभियान में नगर पश्चिम के मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, काशी प्रांत अनुसूचित मोर्चा के उपाध्यक्ष राम आसरे सरोज, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व सभासद विनोद मौर्या, ओम प्रकाश मौर्य, राहुल चंद जैन, धीरज तिवारी, पुनीत मिश्रा, पवन यादव, गोपाल अग्रवाल, अभिषेक यादव, गिरजा निषाद, रमेश चंद्र, शंकर, उमाशंकर, सुरेंद्र कुमार, स्थानिक डॉक्टर खान साहब, संतोष, बृजेश जायसवाल, शिवराम निषाद, हिमांशु खरवार, सूरज निषाद, पवन चौबे, सुजीत साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।