Connect with us

गाजीपुर

भाजपा नेता शिवानंद सिंह मुन्ना ने विद्यार्थियों में वितरित किये स्मार्टफोन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सादात के बापू महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानंद सिंह मुन्ना ने 207 लाभार्थियों में से 186 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन प्रदान किया, जिससे छात्र-छात्राओं में उत्साह और उमंग देखने को मिली।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश के भविष्य के निर्माता हैं, और शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार आवश्यक हैं। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है, जिसका सदुपयोग कर वे अपने करियर को बेहतर बना सकते हैं।

Advertisement

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शेष विद्यार्थियों को अगले दिन स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद, संतोष पांडेय, अच्छे लाल, राजकुमार यादव, विकास, पावन, उमेश सिंह समेत पूरे महाविद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page