Connect with us

मिर्ज़ापुर

भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने मां गंगा की उतारी आरती

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन विंध्याचल के विंध्य विकास परिषद द्वारा आयोजित पक्का घाट पर दैनिक गंगा आरती में भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने भाग लिया और मां गंगा व मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि मां गंगा ही वह शक्ति हैं जो विन्ध्याचल धाम को एक दुर्लभ तीर्थ क्षेत्र बनाती हैं। विन्ध्य धाम और गंगा का संगम इसे मणिद्वीप का स्वरूप प्रदान करता है। भारतवर्ष के सभी शक्तिपीठों में से विन्ध्याचल ही एकमात्र ऐसा स्थान है, जिसे भगवती पतित पावनी गंगा का स्पर्श प्राप्त है और इसी कारण यह धाम सिद्धिपीठ कहलाता है।

Advertisement

पिछले पंद्रह वर्षों से इस गंगा घाट पर मां गंगा की दैनिक आरती आयोजित की जा रही है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के उपरांत गंगा आरती में सम्मिलित होकर आरती करने से मन में एक विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। इस पावन अवसर पर रामानंद तिवारी जी एवं उनकी संपूर्ण टीम उपस्थित रही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page