Connect with us

पूर्वांचल

भाजपा नेता के गनर को लगी गोली, हत्या और आत्महत्या के एंगल को जांच रही पुलिस

Published

on

जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात सिपाही रत्नेश प्रजापति की रविवार की सुबह गोली लगने से मौत हो गई। आनन-फानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रत्नेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

इस घटनाक्रम के संबंध में जौनपुर के एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज सिंह के यहां दो आरक्षी रत्नेश प्रजापति व रजत पांडेय सुरक्षा में तैनात थे। सुबह 6 बजे मनोज सिंह के रसोइया अवनीश शुक्ला और रजत पांडेय ने सूचना दी कि उनका साथी अपने असलहे की साफ- सफाई कर रहा था, तभी गोली चल गई जिससे वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रत्नेश को इलाज के दौरान  मृत घोषित कर दिया। घर वालों को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

जौनपुर पुलिस फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम की हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। जिस समय यह घटना घटी है उस समय असलहा की सफाई करने का कोई औचित्य नहीं था और सफाई करते समय असलहे में गोली नहीं रहती है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page