Connect with us

चन्दौली

भाजपा नेता अजय सिंह चौहान ने विद्यार्थियों में वितरित किया बैग

Published

on

Loading...
Loading...

चौहान एकता फाउंडेशन का सराहनीय पहल

शिकारगंज (चंदौली)। क्षेत्र राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन नई दिल्ली चौहान एकता फाउंडेशन के तहत मूसाखांड स्थित राजकीय हाई स्कूल तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मूसाखांड प्रथम एवं द्वितीय पर भाजपा नेता पचवनिया चकिया के अजय सिंह चौहान (प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा मोर्चा) के नेतृत्व में शुक्रवार को चौहान एकता फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क छात्र-छात्राओं को बैग और ड्राइंग बुक का वितरण किया गया।

राजकीय हाई स्कूल मुसाखाड में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि चौहान एकता फाउंडेशन के प्रबंधक डॉ सुरेश चौहान तथा विशिष्ट अतिथि गुरुदेव चौहान द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ सुरेश चौहान ने कहा की शिक्षा अचूक हथियार है जो हर परिस्थिति में साथ देता है।

गुरुदेव चौहान ने कहा कि छात्रों के हित के लिए हम सभी सदैव तत्पर रहते हैं और उन्हें हर संभव सहायता के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चौहान एकता फाउंडेशन द्वारा किया जाने वाला कार्य अति उत्तम और सराहनीय कार्य है। छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराया जाने वाला अध्ययन सामग्री निःसंदेह देवतुल्य कार्य है। पत्रकार अरुन कुमार ने कहा कि बिन शिक्षा जीवन का कोई मोल नहीं। शिक्षित है तो शिक्षा को आगे बढ़ाए।

अतिथियों का स्वागत संतोष कुमार,धनशेखर यादव और अनिल कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजकीय हाई स्कूल प्रधानाचार्य डॉ मुकेश श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक संतोष कुमार, धनशेखर यादव, अनिल कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय मूसाखांड प्रथम प्रधानाध्यापक कृष्णानंद , महेंद्र प्रताप , श्रीराम , पूर्व माध्यमिक विद्यालय मूसाखांड द्वितीय प्रधानाध्यापक राजकिशोर एवं चंद्रभान राव, चिंटू भारती, शैलेश राव , डॉ महेंद्र कुमार, पत्रकार अरुण कुमार इत्यादि सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page