गाजीपुर
भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं को दिया संयम और सेवा का संदेश

जखनिया (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय का शनिवार को द सन साइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जखनिया में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।
अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया और सभी से अनुशासन, संयम एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनका समर्पण ही पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाता है।
कार्यक्रम के दौरान ओम प्रकाश राय ने पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की और कार्यकर्ताओं से ज़मीनी स्तर पर जनसंपर्क मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुँचाएं।
कार्यक्रम के अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक विपिन सिंह को भी सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों ने अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा आश्वस्त किया कि वे पार्टी की रीति-नीति का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।