Connect with us

सियासत

भाजपा के पूर्व जिला मंत्री धर्मराज सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित |

Published

on

सोनभद्र – भारतीय जनता पार्टी, ओबरा के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज 20 दिसंबर को बी.एम.एस कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला मंत्री धर्मराज सिंह की लम्बी बीमारी से हुए निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें ओबरा मण्डल के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बृजेश पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल, एवं संजय सिंह ने उनका पार्टी के प्रति समर्पण और योगदान के बारे में बताकर कार्यकर्ताओं से कहा की भाजपा ने आज एक अच्छा नेता खो दिया है। इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa