Connect with us

चन्दौली

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में हर्ष, बजे ढोल-नगाड़े बंटी मिठाई

Published

on

सकलडीहा (चंदौली)। दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव में हुई भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर ढोल नगाड़े बजवाए और एक दूसरे का मुह मीठा कराकर बधाई दिया।

दिल्ली विधान सभा चुनाव और अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से भाजपा की बम्पर जीत से कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह रहा।भाजपा कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में सकलडीहा कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुचकर जीत की खुशिया मनाई। इस दौरान ढोल नगाड़े बजवाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने एक बार फिर मोहर लगाई है। जनता ने एक बार फिर विकास के नाम पर वोट दिया। अब दिल्ली का भी चहुमुखी विकास होगा।

Advertisement

इस दौरान जिला प्रतिनिधि नीरज सिंह (बाला), रामअधार गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, अमित सिंह, मुसाफिर प्रजापति, सतीश तिवारी, विजय गुप्ता, भगवानदास, कुमुद सिंह, रवि सिंह, यशवंत सिंह, तारा सिंह उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa