वाराणसी
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर रविशंकर सिंह ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

पिंडरा (वाराणसी)। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विभिन्न स्थानों पर मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई गई।
भानपुर में भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर विश्वास जताते हुए सरकार की नीतियों का समर्थन किया है। विपक्ष के झूठे दावों को जनता ने नकार दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधीर सिंह एडवोकेट, मंडल अध्यक्ष मनीष पाठक, धर्मेंद्र सिंह देव, उमेश सिंह, संतोष सिंह, राजेश राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्रामसभा महगांव में भाजपा नेता रतन सिंह के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता, बूथ अध्यक्ष आशुतोष सिंह, कल्लन सिंह, अंकित सिंह, मनोज पटेल, राजू पटेल, दीपक गुप्ता, रमेश गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की। इसी प्रकार फुलपुर, पिंडरा और कठिराव मंगारी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।