Connect with us

वाराणसी

भाजपा का बाढ़ पीडितों में आवश्यक सामग्री वितरण, राहत व बचाव कार्य शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवपुर विधानसभा के सलारपुर वार्ड में बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में बाढ़ पीडितों को भोजन एवं सूखा राशन कीट का वितरण किया।
शिवपुर विधानसभा के सलारपुर वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगभग 500 घरो में 1000 भोजन पैकेट, सुखा राशन कीट एवं पीने का पानी की बाटल का वितरण एनडीआरएफ की मदद से किया।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में जाकर बाढ़ पीडितों की मदद कर रहे है। कहा कि बाढ़ पीडितों के सहायतार्थ प्रधानमंत्री जनसम्पर्क कार्यालय में एक कंट्रोल रुम खोला गया है और बाढ़ पीडितों की समस्या के समाधान के हेल्पलाइन नम्बर 05422314000, 8299625346 जारी किया गया है। इन नम्बर पर काल करके बाढ़ पीडित आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते है।
इस वितरण कार्य में क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री डा सुदामा पटेल, क्षेत्रीय सहसंयोजक ई हेमंत राज, भाजयुमो महानगर महामंत्री अवनीश श्रीवास्तव, डा शशिकांत, सोनू राजभर, प्रमुख समाज सेवी एवम सलारपुर क्षेत्र के युवा भाजपा कार्यकर्ता रोहित मौर्य, दिलीप मौर्य, लालजी, करण भारती, विनोद यादव, गुड्डू सोनकर, जितेंद्र सोनक र, विपिन तिवारी, राजू कन्नौजिया सहित सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रधानमंत्री जनसम्पर्क कार्यालय में बने कंट्रोल रुम पर बाढ़ पीडितों की समस्याओं का भाजपा कार्यकर्ता कर रहे त्वरित निदान

Loading...

भाजपा काशी क्षेत्र के प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि बाढ़ पीडितों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा जिला एवं महानगर द्वारा प्रधानमंत्री जनसम्पर्क कार्यालय पर दिवस प्रभारी एवं शिफ्ट वाइज भाजपा पदाधिकारीयों की ड्यूटी लगाई गयी है। ये पदाधिकारी बाढ़ पीडितों के लिए जारी किए गये हेल्प लाइन नम्बर पर आ रही शिकायतों एवं समस्याओं का प्रशासन के सहयोग से त्वरित निदान कर रहे है।
प्रवक्ता राठी ने बताया कि कंट्रोल रूम द्वारा जारी किए गये हेल्प लाइन नम्बर पर समाचार लिखे जाने तक 24 लोगो ने काॅल की जिसमें अधिकतर काल नाव, भोजन, सुखा राशन एवं पशुओं के लिए चारे से संबंधित थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page