Connect with us

मऊ

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद को दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

दोहरीघाट (मऊ)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में स्थित पार्टी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिला दिया था।

देश की आजादी के लिए उन्होंने जिस तरह से अपने प्राणों की आहुति दी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने कहा कि बचपन से ही क्रांतिकारी सोच रखने वाले चंद्रशेखर आजाद ने बहुत कम उम्र में स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लिया और अपने अदम्य साहस से अंग्रेजों को कई बार झुकने पर मजबूर कर दिया।

Loading...

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, पप्पू भारती, दुर्ग विजय राय, मोहन गोंड, शिवानंद चौहान, गोपाल मौर्य, सोनू राय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page