Connect with us

वायरल

भाई को राखी बांधने जा रही बहन ने गंवाया हाथ

Published

on

Loading...
Loading...

रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए लखीमपुर से अपने मायके खमरिया थाना क्षेत्र के ऊंचगांव जा रही एक महिला का बैबहा गांव के पास सड़क दुर्घटना में दाहिना हाथ काट कर अलग हो गया। बहन जिस हाथ से अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी, सड़क हादसे में वही हाथ कट कर अलग हो गया। मेंहदी लगा दाहिना हाथ घटनास्थल से 500 मीटर दूर मिला।

हादसा सोमवार दोपहर लखीमपुर में नेशनल हाईवे-730 पर हुआ। खमरिया थाना क्षेत्र के बैबहा गांव के पास ई-रिक्शा ट्रक से टकराकर पलट गया। ई-रिक्शा ड्राइवर भी गंभीर जख्मी है। महिला और रिक्शा ड्राइवर को खमरिया सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को खमरिया सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ई-रिक्शा में सवार अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आईं। जो हादसे के बाद अपने घर चले गए। ट्रक ड्राइवर हादसे बाद ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर की रहने वाली कल्पना वर्मा (28) सोमवार को अपने मायके जाने के लिए निकली थी। वह बसढ़िया चौराहा पहुंची। जहां से वह ई-रिक्शा में सवार हुई। रिक्शे में 4-5 और सवारियां भी बैठी थीं। लेकिन, खमरिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर बैबहा गांव के पास सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। अन्य सवारियां दूर जाकर गिरीं। जबकि कल्पना का दाहिना हाथ कोहनी से कटकर अलग हो गया।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कल्पना के कटे हाथ को कपड़े से बांधा और खून रोकने की कोशिश की। कल्पना बार-बार अपने कटे हाथ को देखकर बदहवास हो जा रही थी। चीख-चीख कर कह रही थी- भइया ! हमको बचो लो। मेरा हाथ कट गया।

Advertisement

ई-रिक्शा ड्राइवर सुशील कुमार (35) निवासी रमियाबेहड़ भी हादसे में गम्भीर घायल है।मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को खमरिया सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ई-रिक्शा में सवार अन्य सवारियों को भी मामूली चोटें आईं। जो हादसे के बाद अपने घर चले गए। ट्रक ड्राइवर हादसे बाद ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page