Connect with us

गाजीपुर

भदौरा का जच्चा-बच्चा केंद्र बना उपेक्षा का शिकार, मरीज बेहाल

Published

on

Loading...
Loading...

सेवराई (गाजीपुर)। जनपद के सेवराई तहसील के भदौरा ब्लॉक अंतर्गत अमौरा गांव में स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की स्थिति अत्यंत दयनीय है। कूड़े के ढेर के पास स्थित यह स्वास्थ्य केंद्र न केवल बंद मिला, बल्कि वहां एक भी स्टाफ मौजूद नहीं था।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह केंद्र केवल कागजों पर संचालित हो रहा है। स्वास्थ्यकर्मी और अधिकारी मिलकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण सहित अन्य इलाज के लिए दूरस्थ अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है।

क्षेत्र के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की हालत भी इससे अलग नहीं है। लोगों की मांग है कि इस केंद्र को शीघ्र चालू किया जाए और नियमित सेवाएं बहाल की जाएं।

Advertisement

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य सेवाएं बहाल होती हैं तो उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page