Connect with us

गाजीपुर

ब्राह्मण चेतना जागरण का बिगुल, शिक्षा और संस्कृति पर जोर

Published

on

मरदह (गाजीपुर)। “जहां मैटर बड़े होते हैं, ब्राह्मण वहीं खड़े होते हैं”। इस प्रेरक पंक्ति को चरितार्थ करते हुए मरदह ब्लॉक के रानीपुर ग्रामसभा में रविवार को ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण आपात बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन में समाज के सैकड़ों प्रबुद्धजन, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। बैठक में समाज की वर्तमान दशा, संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में ब्राह्मणों की भूमिका पर गहन मंथन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरत पांडे ने की, जबकि संचालन एवं मंच व्यवस्था में ओमप्रकाश पांडे, सुभाष पांडे और सूर्य प्रकाश पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य वक्ताओं में महामंत्री अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा और अजय पांडे ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन गोपाल पांडे ने किया।

बैठक में भारतीय सेना में ब्राह्मण सेनाध्यक्षों की बढ़ती भूमिका और हालिया पाकिस्तान युद्ध में ब्राह्मण नेतृत्व के तहत मिली जीत पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा ब्राह्मण नेतृत्व में जताए गए विश्वास को “समाज के लिए गौरव का क्षण” करार दिया।

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही चेतना:
ब्राह्मण समाज की प्रगति केवल स्थानीय सीमाओं तक सीमित नहीं है। हाल ही में काशी में संपन्न “ब्राह्मण चेतना सम्मेलन” में देशभर के विद्वानों, समाजसेवियों और युवाओं ने भाग लिया। सम्मेलन में आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, कोचिंग और रोजगारपरक प्रशिक्षण जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

Advertisement

“गुरुकुल पुनरुत्थान अभियान” और “धर्मशिक्षा केंद्र” जैसे नवाचारों ने समाज के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों से जोड़ने का कार्य किया है।

सम्मेलन में यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और शिक्षण संस्थानों में ब्राह्मण प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने हेतु युवाओं को मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

विशेषज्ञों की राय:
जाने-माने विद्वान डॉ. रामभद्राचार्य ने कहा, “ब्राह्मण समाज का उत्थान केवल अपने लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज की चेतना को ऊपर उठाने के लिए आवश्यक है। जब ब्राह्मण शिक्षित, जागरूक और निष्ठावान होंगे, तभी वे समाज में मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकेंगे।”

उपस्थित प्रमुखजनों में रामकेश पांडे, सुरेश उपाध्याय, ओम प्रकाश चौबे, संकटा मिश्रा, डॉ. पीयूष कांत दुबे, विनोद उपाध्याय, राजू पांडे (बलिया), विवेकानंद पांडे, चतुर्भुज चौबे, मनोज बाबा, प्रेम मिश्रा, जेपी पांडे, विनीत तिवारी समेत अनेकों गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page